क्राइमजांजगीर चांपासक्ती जिला

दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी दो लाख के सामान के साथ पकड़े गए, सक्ती में पुलिस ने किया खुलासा

चोरी का सामान खरीदने वाले भी धरे गए

सक्ती। दुर्गा मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को विशेष टीम ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीडीह का है। डबरा एसडीओपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपियों से करीब ₹2 लाख के सामानों को ज़ब्त किया है।


मिली जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त को प्रार्थी मनोज कुमार साहू पिता भोजराम साहू उम्र 37 वर्ष ग्राम डोंगरीडीह थाना मालखरौदा थाना मालखरौदा आकर रिपोर्ट कराया कि 18-19.08.2022 के मध्यरात्रि गाॅव डोंगरीडीह के दुर्गा मंदिर में कोई अज्ञात चोर दुर्गा मंदिर अंदर से दुर्गा मां के मूर्ति से सोने का 02 नग बाली, 01 नग नथनी, 01 नग सोने का लाॅकेट, 01 नग बेनटेक्स का झालर कीमती करीबन 15100 रुपये एवं दान पेटी से रकम चेारी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतु उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में गठित टीम को अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतु लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ती मो. तसलीम आरिफ तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर भवानी शंकर खुंटिया के मार्गदर्शन में टीम द्वारा घटना स्थल जाकर घटना घटना का निरीक्षण कर संभावित स्थानों में गोपनीय सूत्र लगाया गया।

बरामद की गई एलईडी टीवी

ऐसे करता था चोरी –

सूत्र के द्वारा जानकारी दी गई कि आदतन अपराधी शांति कुमार गबेल पिता स्व. तामेश्वर सिंह उम्र 29 साकिन गांडाबोरदी थाना खरसियां जिला रायगढ़ घूम घूमकर क्षेत्र में चोरी कर रहा है। जिसकी पतासाजी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर रेकी कर रात में चोरी करना एवं चोरी के सामान जेवरों को सक्ती के संदीप के पास बेचना बताया तथा दिनांक 18-19.08.2022 के रात्रि अपने साथी शिव सिदार उर्फ दउआ पिता मनहरण सिदार उम्र 23 वर्ष साकिन गांड़ाबोरदी थाना खरसियाॅ के साथ अपने अपाचे मो.सा. से ग्राम डोंगरीडीह थाना मालखरौदा जाकर गांव के दुर्गा मंदिर अंदर से सोने का जेवर एवं दान पेटी से रकम चोरी करना स्वीकार किया। निशानदेही में चोरी गये जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपियों से सक्ती, मालखरौदा, अडभार क्षेत्र में हुए चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 18-19.08.2022 के दरम्यानी रात्रि ग्राम बंदोरा के एक मकान से एक एल.ई.डी टी.व्ही. चेारी करना स्वीकार किये चोरी किये उपरोक्त चोरी के मसरूका को संदीप साकिन वार्ड क्र. 09 सक्ती तथा रतिराम पटेल बड़देवगाॅव बेचना बताये इसके अतिरिक्त आरोपीगणों द्वारा खरसिया एवं सक्ती थाना क्षेत्र से चांदी का सामान चोरी करने पर धारा 41(1-4)दप्र.स./457,380 भादवि के तहत् चांदी के जेवर जप्त किया गया है।

ये सामान किए गए हैं जब्त –

आरोपियों से ज़ब्त किया गया सामान

आरोपियों एवं खरीदारो से जप्त सोने चांदी के मसरूका मोटर सायकिल तथा एल.ई.डी. टी.व्ही-
(1) चांदी का चैन – 01 नग
(2) चांदी का पायल – 02 जोड़ी
(3) चांदी का ब्रेसलेट – 02 नग
(4) चांदी का अंगुठी – 95 नग
(5) चांदी का चूड़ा – 15 नग
(6) पायल की कड़ी – 07 नग
(7) चांदी की घुंघरु –
(8) पीतल का चूड़ा –
(9) बाजारु लाॅकेट –
(10) बाजारु कान का टाॅप –
(11) एल.ई.डी.टी.व्ही.सैमसंग कम्पनी
(12) एल.ई.डी टीव्ही. अकाई कंपनी
(13) मोटर सायकल टी.व्ही.एस. अपाचे
(14) मोटर सायकल बजाज डिस्कवर
(15) नगदी रकम 3700 रू.
जुमला कीमती 2,00,000 रुपये दो लाख रूपये।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –

इस प्रकार मंदीर चोरी एवं थाना खरसिया थाना सक्ती क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने एवं चोरी गये मसरूका बरामद करने में गठित टीम के सदस्य उप निरीक्षक सुरेष धु्रव सउनि दिलीप सिंह, सउनि संतोष तिवारी, प्र.आर. मनोज तिग्गा,लक्ष्मीकांत कश्यप राजकुमार चन्द्रा, आरक्षक रोहित कहरा, मनीष राजपूत, अर्जुन यादव एवं थाना मालखरौदा से निरीक्षक प्रवीण राजपूत उनि आर. एल. टोण्डे उनि नवीन पटेल एवं थाना/चैकी स्टाफ सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button