अंतराष्ट्रीयछत्तीसगढ़व्यवसायसक्ती जिला

सिंघीतराई पावर प्लांट हादसे पर वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल का दर्द छलका: “सबसे कठिन दौर में खोए 25 साथी, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई”

नई दिल्ली/सक्ती, 27 अप्रैल 2026 — वेदांता ग्रुप के चेयरमैन Anil Agarwal ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया (X) पर की गई अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने इस त्रासदी को अपने जीवन के सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण दौरों में से एक बताया।
अग्रवाल ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में अपने युवा बेटे को खोने के बाद अब 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में 25 साथियों की असामयिक मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि “ऐसी पीड़ा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।”


सुरक्षा प्रोटोकॉल के बावजूद हुआ हादसा
अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सिंघीतराई का एथेना पावर प्लांट कड़े सुरक्षा मानकों के तहत संचालित हो रहा था। इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एनजीएसएल को दी गई थी, जो NTPC Limited और General Electric की साझेदारी है। उन्होंने कहा कि अनुभवी टीम, स्थापित सिस्टम और उच्च स्तरीय सुरक्षा उपायों के बावजूद यह दुखद घटना हुई, जो औद्योगिक दुर्घटनाओं की अनिश्चितता को दर्शाती है।


“दिल टूट जाता है ऐसी घटना से”
अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में भावुक होते हुए लिखा कि कंपनी ने पूरी जिम्मेदारी भरोसेमंद संस्थाओं को सौंपी थी, लेकिन इसके बावजूद इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इसे ऐसे उदाहरण से समझाया, जैसे कोई व्यक्ति अपने वाहन को भरोसेमंद चालक को सौंपता है और सुरक्षा की उम्मीद करता है, फिर भी दुर्घटना हो जाती है।

पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा
वेदांता प्रमुख ने दोहराया कि कंपनी हर परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जा चुका है और आगे भी “वेदांता ग्रुप” की ओर से हर संभव सहायता जारी रहेगी। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले 25 श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमेशा कंपनी परिवार के साथ रहेगी।


पहले भी जता चुके हैं संवेदना
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को हादसे के तुरंत बाद भी Anil Agarwal ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था और घटना की गहराई से जांच कराने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button