खेलछत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन, 14 को दौड़ लगाएंगे सभी आयु वर्ग के लोग

सक्ती। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2024 को प्रातः 07:30 बजे से किया जाएगा। छत्तीसगढ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन बाजार चौक सक्ती से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक दिनांक 14.08.2024 को प्रातः 07:30 बजे से किया जा रहा है। उक्त स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी / खेल संघ संस्था के पदाधिकारी / विद्यालय / महाविद्यालय के छात्र – छात्राऐं / विभागीय अधिकारी / कर्मचारी / गणमान्य नागरिक भाग ले सकते है । अतः जिला खेल संघ के अध्यक्ष / सचिव, विद्यालय / महाविद्यालय के प्राचार्य / प्रधान पाठकों से अनुरोध किया गया है कि सभी अपने – अपने संस्था के खिलाड़ी / छात्र-छात्राओं को सूचित कर निर्धारित तिथि समय एवं स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित कराते हुये स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने को खेल अधिकारी ने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button