शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती/फगुरम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम में हर्षोल्लास पूर्वक बड़े ही धूमधाम से 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह में एसएमडीसी सदस्यों, गणमान्य नागरिक गण, व्याख्याताओ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम योगेश राठौर (नवनियुक्त शाला विकास एसएमडीसी अध्यक्ष) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट, स्काउट तथा शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया । रैली में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में स्थानीय पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रभात फेरी के उपरांत शाला में रंगारंग देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण, स्काउट गाइड के केडेटो को पेन, प्रमाण पत्र व मोमेंटो का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन संस्था के प्रभारी प्राचार्य एसके साहू के संचालन में संपादित हुआ, इसमें सभी शिक्षकों शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। एजेन रत्त्रे ब्रिगेड ऑफ द गॉड्स एवं जयप्रकाश आइटीबीपी दोनों सैनिकों की उपस्थिति कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया।


इसी कड़ी में संस्था के सेवानिवृत प्राचार्य आरआर भगत को एसएमडीसी सदस्यों द्वारा श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर विदाई दिया गया । साथ ही शाला परिसर में अतिथियों द्वारा वृक्ष रोपण किया गया, जिसमें फलदार एवं फूलदार पौधे परिसर में रोपण किया गया ।

इस अवसर पर गौतम वर्मा, जय सिंह गबेल, वेद प्रकाश गबेल, रुद्रपाल गबेल, सुरेश वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, राजू राठौड़, सूरज वर्मा, भोजराम सहित लिमेश डनसेना इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । एसके साहू प्रभारी प्राचार्य के द्वारा समस्त अतिथियों एवं शाला परिवार का आभार प्रदर्शन कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।





