सक्ती जिला: राजेश चंद्रवंशी को जैजैपुर का जिम्मा, कृष्णचंद्र मोहले चंद्रपुर तो राठिया होंगे अजाक प्रभारी

- एसपी अंकिता शर्मा ने जिले में किया बड़ा फेरबदल
सक्ती- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न थाना क्षेत्रो में पदस्थ निरीक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। जिसमें निरीक्षक रोशन लाल तोंडे रक्षित केंद्र सक्ती से थाना प्रभारी नगरदा होंगे, वहीं राजेश चंद्रवंशी थाना प्रभारी नगरदा को थाना प्रभारी जैजैपुर का जिम्मा दिया गया है। निरीक्षक कृष्ण चंद्र मोहले प्रभारी अजाक को थाना प्रभारी चंद्रपुर, निरीक्षक नंदन लाल राठिया वर्तमान थाना प्रभारी चंद्रपुर को थाना प्रभारी अजाक एवं निरीक्षक ललित चंद्रा थाना प्रभारी जैजैपुर को रक्षित केंद्र में तबादला किया गया है।
उपनिरीक्षक, सउनि और बहुत से आरक्षक भी इधर से उधर-
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पदस्थ उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों के भी तबादले भी किए हैं। जिसमें पुलिस थाना बाराद्वार में पदस्थ उप निरीक्षक एस सी चौहान को रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है, रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष पांडेय को सक्ती थाने में, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार के पूर्व में जारी सक्ती थाने के आदेश को संशोधित कर थाना नगरदा, प्रधान आरक्षक संजय शर्मा को अड़भार चौकी से थाना हसौद, प्रधान आरक्षक जीत कुमार जाटवर के पूर्व में जारी आदेश को संशोधित कर पुलिस थाना सक्ती, आरक्षक रामकुमार जगत को रक्षित केंद्र से थाना मालखरौदा, आरक्षक गोपाल भैना को थाना मालखरौदा से थाना जैजैपुर, आरक्षक प्रीतम सिंह को रक्षित केंद्र से पुलिस चौकी अड़भार, आरक्षक शत्रुघ्न जांगड़े को थाना जैजैपुर से थाना मालखरौदा, आरक्षक मोहपाल साहू को रक्षित केंद्र से थाना जैजैपुर, आरक्षक किशोर कुमार साहू को रक्षित केंद्र से थाना नगरदा, आरक्षक नारायण यादव को थाना सक्ती से थाना हसौद, आरक्षक महासिंह सिदार को थाना सक्ती से थाना डभरा, महिला आरक्षक पुष्पा सिदार को थाना चंद्रपुर से थाना मालखरौदाके लिए स्थानांतरित किया गया है।




