वर्षासक्ती जिलासक्ती नगर

दुर्दशा: घुटनों तक पानी, अनुनय कान्वेंट स्कूल पंहुच मार्ग बना तालाब

स्कूल प्रबंधन विद्यालय में अवकाश घोषित करने को मजबूर 

सक्ती- लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अनुनय कान्वेंट स्कूल पंहुच मार्ग में परेशानी बढ़ गई है। रास्ते में घुटनों तक पानी भर रहा है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा स्कूल को और आसपास के रहने वालों को भुगतना पड़ रहा है। विगत दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया है। विद्यालय के संचालक योगेश साहू ने कहा कि पानी की समस्या को देखते हुए छात्र छात्राओं के लिए अवकाश तक घोषित करना पड़ रहा है। विद्यालय में आने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को भी भारी दिक्कत हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के अनुसार यहां पानी निकासी के विकल्पों को सुधारने या बनाने का प्रयास किया गया था। लेकिन लगातार होने वाली बारिश में सफलता नहीं मिली है। इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर नगर पालिका पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है। 

पीला महल के सामने वंदना रोड से अनुनय कान्वेंट स्कूल जाने वाली गली में दर्जन भर से अधिक परिवार निवास भी करते होंगे। कुछ दुकानें भी है इसके अलावा यहां स्कूल पहुंचने वाले सैंकड़ों बच्चों को बेहद परेशानी से झूझना पड़ रहा है। विदित हो कि बीच बस्ती में इस प्रकार की समस्या ने खासतौर पर विद्यालय होने के कारण इसे दूर करना जरूरी होया है। ताकि अध्ययन करने आने वाले स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़े। 

छोटे बच्चों के लिए ज्यादा खतारा- 

अनुनय कान्वेट स्कूल में छोटे बच्चों को खतरा इसलिए ज्यादा है क्योकि जल का स्तर कम भी नहीं है। घूटनों तक पानी भरे होने के कारण यहां से स्कूल पहुंचना परेशानियों भरा होता है। कई बार बच्चे गिर चूके है। प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका निदान करना चाहिए। 

————————————————

जल भराव की समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि अब विद्यालय का संचालन करना मुश्किल हो गया है। विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है। नगर पालिका अधिकारी को भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है। 

योगेश साहू 

डायरेक्टर, अनुनय कान्वेंट स्कूल 

सक्ती 

——————————-

इस गली में पानी निकासी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया था। लगातार बारिश होने के कारण यहां कार्य करना मुश्किल है। फिर भी पानी निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। 

संजय सिंह 

सीएमओ, नगर पालिका, सक्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button