जिले की स्कूलों में स्वच्छता शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

सक्ती :- लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार एवं सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी 1500 शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 01अक्टूबर को स्वच्छता शपथ दिलाया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। माननीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि के रूप में प्रतिवर्ष दिनांक 02 अक्टूबर का दिन स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिले के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता के प्रसंग पर 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे रंगोली प्रतियोगिता,पेन्टिंग प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, निबंध प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, एक पेड़ मां के नाम आदि का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्कूलों के विद्यार्थियों के अतिरिक्त शाला विकास समिति के सदस्यों, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।




