शिक्षासक्ती जिला

लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती के छात्र राहुल अग्रवाल राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित

सक्ति, 22 जुलाई: लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमारे प्रतिभाशाली छात्र राहुल अग्रवाल का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राहुल ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक अपनी जगह बनाई है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के दोनों संचालक श्री टी. पी. उपाध्याय एवं श्री मोहम्मद अनीस शेख ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और विद्यालय को उन पर गर्व है।

विद्यालय परिवार की ओर से राहुल को उनके उज्ज्वल भविष्य और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button