सक्ती जिला

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को गैर व्यावसायिक वर्ग में तीसरा पुरस्कार
जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला आयुक्त कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने दी बधाई — संयुक्त टोली बनी आकर्षण का केंद्र

सक्ती। 15 अगस्त 2025 को आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ सक्ती जिला मुख्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परेड मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

परेड में जिला पुलिस बल, नगर सेना, वनरक्षक, एनसीसी (जूनियर एवं सीनियर बालक–बालिका) के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की संयुक्त टोली ने हिस्सा लिया। यह टोली पूरे कार्यक्रम का आकर्षण बनी रही।

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती की पलटन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गैर व्यावसायिक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने स्काउट्स एवं गाइड्स सहित सभी प्रभारियों को बधाई दी।

प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ

  • शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती (गाइड) – दीपिका पटेल, साक्षी जगत, खुशी जगत, देविका कंवर, विजयलक्ष्मी खर्रा, कविता सिदार, नंदिनी सिदार, पायल सिदार, संजना संवरा, निशा सिदार (कमांडर: हीना महंत)
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी (स्काउट एवं गाइड) – फिरन दास महंत, हरीश कुमार यादव, रविंद्र कुमार सतनामी, रवि सारथी, किरण कुमार साहू, प्रकाश सारथी, प्रियंका यादव, जानवी यादव, राधा यादव, लालसा जगत, आरुषि पाटले, प्रिया कुमारी गोंड, तनु साहू, संगीता सिदार, कामिनी गोंड, पायल धीवर, संध्या सोनवानी, नैना केंवट और दीपिका चौहान।

दोनों विद्यालयों के प्राचार्य सरोजिनी लकड़ा एवं के.बी. रमन सहित संस्था के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त कुमुदिनी बाघ द्विवेदी तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला आयुक्त दिलीप कुमार पटेल ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने वालों में यूनिट लीडर एवं उद्घोषक कमलादेवी गबेल, व्याख्याता देवाशीष बनर्जी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल, जिला संघ सचिव भानु लाल महंत, संयुक्त सचिव लक्ष्मी महंत, सह सचिव जयंती खम्हारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) रामनारायण सायतोड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनीता चौहान, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चंद्रकांत राठिया, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रंजिता राज सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं यूनिट लीडर्स शामिल रहे।

बच्चों को परेड के लिए तैयार करने में प्रभारी यूनिट लीडर कार्तिक राम यादव, दुर्गेश कुमार साहू (सक्ती विकासखंड सचिव), किशन राम रात्रे, कलेश्वरी साहू एवं दुर्गेश्वरी सिदार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button