शिक्षा

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड शाखा सक्ती द्वारा स्कूलों को सामग्री वितरण

सक्ति। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की सक्ती शाखा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत शहर के चार प्राथमिक विद्यालयों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई। यह पहल बैंक के SEED ( Supporting Education for Empowerment and Development 2.0)कार्यक्रम के अंतर्गत की गई।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय स्टेशन पारा, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सदर सक्ती, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कासेरपारा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड क्रमांक-1 सोसायटी चौक को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न सामग्री प्रदान की गई।

सामग्री वितरण कार्यक्रम संबंधित विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान श्री राजाराम कौशिक, शाखा प्रमुख, आईडीबीआई बैंक चांपा तथा श्री कुलदीप सिंह, शाखा प्रमुख, आईडीबीआई बैंक सक्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आईडीबीआई बैंक की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक योगदान देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button