सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ग्राम देवरमाल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल व ताश सहित 1.85 लाख का माल जब्त

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, फरार जुआरियों की तलाश जारी
सक्ती। थाना सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरमाल स्थित मुड़ापार के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश से रुपये–पैसों का दांव लगाते 8 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 4710 रुपये नगद, विभिन्न कंपनियों के 6 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये), पांच बंडल ताश की गड्डी, चटाई और मोमबत्ती सहित कुल 1,85,710 रुपये का माल जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में की गई इस रेड कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि पकड़े गए आरोपियों में अश्वनी कुमार, पुरान सिदार, तुषार सिदार, रोशन कुमार केंवट, तेजप्रकाश खुंटे, साधूसिंह सिदार, अमृत लाल खुंटे और पद्मालोचन कुम्हार सभी निवासी ग्राम देवरमाल शामिल हैं।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फरार जुआरियों की तलाश तेज कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनलाल पटेल के नेतृत्व में सउनि उपेन्द्र यादव, आरक्षक श्याम गबेल, महासिंह सिदार, यादराम चंद्रा, शैलेन्द्र देवांगन, चित्रकेतु लहरे, पवन शुक्ला, प्रमोद खाखा व कुंवर बज्रसेन लहरे की अहम भूमिका रही।




