शिक्षासक्ती जिला

महाविद्यालय मालखरौदा में बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर विद्यार्थियों का स्वागत समारोह

मालखरौदा। शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में 13 सितंबर को बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. बी. डी. जांगड़े ने शिक्षा, अनुशासन और करियर निर्माण पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नए छात्रों को महाविद्यालय की गतिविधियों व परंपराओं से अवगत कराया। गीत, नृत्य व कविताओं की प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया।

समारोह में प्राचार्य डॉ. बी. डी. जांगड़े, सी. आर. कोसले, श्रीमती यू. एन. जायसवाल, वासुदेव एक्का, गंगाराम जोशी, राजकुमार कुर्रे, रामरतन खूंटे, लेखराम कोसरिया, डॉ. योगेश्वर बघेल, श्रीमती मथुरा महिलांग, डॉ. राजेश गुप्ता, नरेश कुमार राठौर, वासुरमन घृतलहरें, मनीष बंजारे, लखन भास्कर, श्रीमती राजेश्वरी खूंटे, सुश्री वेदकुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button