शिक्षासक्ती जिला

कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

हसौद। जवाहर नवोदय विद्यालय सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्राचार्य से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु वे छात्र पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सीबीएसई अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत हैं और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) है। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix.9/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए वे छात्र पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनकी जन्मतिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) है। कक्षा 11वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi.11/ पर किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button