सक्ती जिला

भाजयुमो उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने किया रक्तदान, युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं भाजयुमो उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बल्कि रक्तदाता को भी आत्मसंतोष और ऊर्जा की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम में शामिल होकर चिराग अग्रवाल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा— “रक्तदान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। आज के युवा वर्ग को आगे आकर इस तरह के शिविरों में भाग लेना चाहिए। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हमें संकोच छोड़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।”

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में कई युवाओं ने प्रेरित होकर रक्तदान किया और इसे मानवता के लिए सबसे बड़ा दान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button