वन परिक्षेत्र सक्ती में “सेवा पर्व पखवाड़ा” के तहत वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान

ग्राम ऋषभतीर्थ (दमऊधारा) में 1000 पौधों का रोपण, जनप्रतिनिधियों व प्रशिक्षणार्थियों की रही विशेष सहभागिता
सक्ती। वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत “सेवा पर्व पखवाड़ा” 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 सितम्बर को ग्राम ऋषभतीर्थ (दमऊधारा) में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत 1000 नग मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऋषभतीर्थ एवं बरपाली के सरपंच, जनपद सदस्य जामचुवां, स्थायी वन समिति सक्ती के सभापति सहित वन विद्यालय सक्ती के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
यह पूरा आयोजन वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा सक्ती एवं वनमण्डल चांपा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपवनमण्डलाधिकारी सक्ती, वन परिक्षेत्र अधिकारी सक्ती, सहायक अनुदेशक वन विद्यालय सक्ती, वन विद्यालय सक्ती के समस्त प्रशिक्षणार्थीगण तथा वन परिक्षेत्र सक्ती का समस्त स्टाफ शामिल रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।




