सक्ती जिला

अनुयायियों से मिले हनुमान मंदिर के पं. उपाध्याय

अरुण कुमार निराला/डभरा। सनातन धर्म के प्रति अलख जगाने वाले ग्राम पेंड्ररुवा पहाड़ मंदिर में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पंडित अजय उपाध्याय निजी प्रवास पर ग्राम रेड़ा पहुंचे। इस दौरान वे मनोज पटेल भाजपा युवा नेता के निवास स्थान पर कुछ समय बिताया। मनोज पटेल के साथ धर्मपत्नी टुकेश्वरी पटेल और पुत्री खुशी पटेल ने महाराज से आशीर्वाद लिया। आपको बताते चलें कि पंडित अजय उपाध्याय विगत कई वर्षों से पहाड़ मंदिर में लोगों की सेवाएं दे रहे हैं एवं अपने दिव्य ज्ञान से परचा द्वारा लोगों की समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं। इस अवसर पर सतीश जायसवाल, भूपेंद्र शंकर पटेल, संजू पटेल, इंद्र कुमार पटेल, विनोद पटेल, जितेंद्र कुमार साहू, खगेश्वर वैष्णव, अनिल पटेल, रेशम पटेल, प्रहलाद मालाकार, देवानंद महंत, हेमंत कुमार माली, गुलशन साहू, उमेश लाल पटेल, लुकेश्वर पटेल, यशवंत पटेल, गोवर्धन पटेल, राजू कोटवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button