दुर्घटनासक्ती जिला

फगुरम क्षेत्र में RKM कंपनी का वाहन बना गायों का काल
सेरो मेन रोड पर 4 गायों की दर्दनाक मौत, गौ-सेवकों में उबाल, आंदोलन की चेतावनी

फगुरम । ग्राम पंचायत सेरो मेन रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसमें आरकेएम पावर प्लांट उच्चपीड़ा कंपनी का भारी वाहन सड़क पर बैठी गायों को रौंदते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही 4 गायों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 गयो को गंभीर चोट लगी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इस मार्ग से आरकेएम  कंपनी के बड़े वाहन गौवंश को अपने चपेट में ले रहे है।
गौरतलब हो कि 4 सितंबर को भद्री चौक में हाईवे चालक ने 11 गायों को बड़ी बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। 15 दिनों के अंदर बड़ी संख्या में गायों की मौत का यह दूसरा मामला है।

गौ सेवकों का आक्रोश
गायों को वाहन से कुचले जाने का मामला लगातार बढ़ने से आक्रोशित गौ सेवा समिति अध्यक्ष दीपक डनसेना कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहां –“कंपनी के वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। अगर इस तरह की घटनाएं बंद नहीं हुईं तो हम उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। आने वाले समय में अगर शासन-प्रशासन और कंपनी ने उचित कदम नहीं उठाए, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

गौ सेवकों की मांग
”कंपनी वाहनों की स्पीड पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए।
सड़क पर बैठे गायों को सुरक्षित रखने के लिए गौशाला और बाड़े की व्यवस्था की जाए। हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर और कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।प्

यह खबर अब सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि जन आक्रोश का रूप ले रहा  है। आने वाले दिनों में यह मामला बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button