सक्ती जिलासक्ती नगर

जनपद पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहनीश आनंद देवांगन ने ग्रहण किया पदभार

सक्ती। जनपद पंचायत सक्ती में श्री मोहनीश आनंद देवांगन ने प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री मोहनीश आनंद देवांगन, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा का स्थानांतरण जनपद पंचायत सक्ती में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवांगन ने ग्राम पंचायत सचिवों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं, विशेषकर वेतन विसंगति एवं अन्य सेवा संबंधी विषयों की जानकारी ली। उन्होंने सचिवों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

इस दौरान ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके निराकरण के प्रति सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की। सचिवों ने आशा जताई कि श्री देवांगन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों के कार्यों को गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत सचिवगण उपस्थित रहे और उन्होंने नवपदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button