सक्ती जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भाजपा नेता एवं उद्योगपति दिनेश शर्मा “अन्नपूर्णा”

सक्ती, 30 सितम्बर 2025। बाराद्वार के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं भाजपा नेता दिनेश शर्मा “अन्नपूर्णा” को सर्वसम्मति से सक्ती जिला राइस मिल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नए अध्यक्ष चुने जाने पर दिनेश शर्मा ने संगठन के सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं एसोसिएशन के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए शर्मा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मिलनसार एवं उदार उद्योगपति
दिनेश शर्मा भाजपा के सक्रिय नेता होने के साथ-साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री भी हैं। क्षेत्र सहित पूरे जिले में वे मिलनसार नेता और उदार उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं।
उम्मीदों से जुड़ा नेतृत्व
जिले के राइस मिल संचालकों को भरोसा है कि दिनेश शर्मा अपने नए दायित्व पर सदैव उनके हितों के लिए काम करेंगे। उद्योग जगत को उनसे सकारात्मक और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद है।




