सक्ती जिला

सांसद कमलेश जांगड़े ने एमसीएच अस्पताल में डायलिसिस मशीन का किया उद्घाटन

सक्ती। जिले के किडनी रोगियों को बड़ी राहत देते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने आज मातृत्व एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच), सक्ती में डायलिसिस मशीन का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस सुविधा के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को डायलिसिस इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पहले उन्हें आसपास के बड़े जिलों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते थे। अब स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद जांगड़े ने कहा कि शासन की प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ आमजन तक पहुँचाना है। इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button