सक्ति में विकास खंड स्तरीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका का सफल आयोजन

अरुण निराला संवाददाता सक्ति | 15 अक्टूबर 2025
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदनी बाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल के निर्देशन में, विकास खंड स्तरीय विज्ञान मेला, प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटिका का सफल आयोजन पी. एम. लिटिल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सक्ती में किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए और विज्ञान नाटिका के माध्यम से सामाजिक एवं वैज्ञानिक विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना एवं शोध-रुचि को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




