अधिवक्ता संघ चुनाव सक्ती : मुकाबला हुआ और रोमांचक, श्यामलाल साहू अब भी आगे, जीत की ओर बढ़े कदम, अंतिम दौर की मतगणना जारी

सक्ती। अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। हर राउंड के साथ चुनावी मुकाबला और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। ताजा मतगणना के अनुसार श्यामलाल साहू अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि दिगंबर प्रसाद चौबे लगातार पीछा कर रहे हैं। अब तक प्राप्त मतों के अनुसार श्यामलाल साहू को 98 वोट मिले हैं, जबकि दिगंबर प्रसाद चौबे को 87 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं चित्रनजय पटेल को 6 वोट तथा सत्यवान खर्रा को 8 मत मिले हैं। मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है। हर नए राउंड के बाद समर्थकों में उत्साह और बेचैनी दोनों बढ़ती जा रही है। अधिवक्ताओं के बीच यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। अब शेष मतों की गिनती के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा। फिलहाल श्यामलाल साहू बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं, लेकिन अंतिम नतीजे तक मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।




