सक्ती जिलासक्ती नगर

अधिवक्ता संघ चुनाव सक्ती : श्यामलाल साहू ने दर्ज की जीत, 101 वोट हासिल कर बने अध्यक्ष

सक्ती। अधिवक्ता संघ सक्ती के चुनाव में आखिरकार अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया, जिसमें श्यामलाल साहू ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। पूरे चुनाव के दौरान मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा, लेकिन अंतिम मतगणना में श्यामलाल साहू ने बढ़त कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली।अंतिम परिणाम के अनुसार श्यामलाल साहू को 101 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिगंबर प्रसाद चौबे को 91 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और अधिवक्ता संघ परिसर में बधाइयों का दौर शुरू हो गया।


मतगणना के दौरान हर राउंड में समर्थकों की निगाहें परिणाम पर टिकी रहीं। जैसे ही अंतिम आंकड़े सामने आए, श्यामलाल साहू के समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता हित, सम्मान और संघ की एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर संघ को नई दिशा देने की बात कही। अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम को लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा और अंततः श्यामलाल साहू के सिर अध्यक्ष पद का ताज सज गया।

श्यामलाल साहू नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button