सक्ती जिला

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आज शाम निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आयोजन को लेकर दिख रहा खासा उत्साह, विप्र वरिष्ठ जन सम्मान समारोह भी होगा

सक्ती। भगवान विष्णु के छठवें अवतार, ज्ञान पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आज 22 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भव्य आरती का आयोजन सुबह 9:00 बजे से एवं विशाल शोभायात्रा शाम 5:00 बजे से निकाली जाएगी। इस वर्ष शोभा यात्रा को भव्य रूप प्रदान करने की कोशिश सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों के द्वारा की गई है। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नगर के हटरी धर्मशाला में भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

परशुराम जयंती पर होगा वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन

होगा वरिष्ठ जनों का सम्मान –

समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मान समारोह में वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समाज को किस प्रकार नई दिशा प्रदान की जाए इस पर अपने उद्बोधन वरिष्ठ जनों तथा मौजूद जनों के द्वारा दिया जाएगा।

समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने दी भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

सपरिवार पहुंचे शोभायात्रा में – पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे

सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे ने अधिक से अधिक संख्या में सभी ब्राह्मण समाज के बंधुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। इस वर्ष ब्राह्मण समाज की भगवान परशुराम शोभायात्रा में महिलाओं की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है। इससे ऐसा देखते हुए बन रहा है कि इस बार भव्य शोभायात्रा को और भी विशाल रूप देखने को मिलेगा। कर्मा, बैंड और डीजे की धुन पर ब्राह्मण समाज के सदस्य शोभायात्रा में शामिल होंगे। परशुराम चौक से निकलने वाली शोभायात्रा नवधा चौक, कचहरी चौक, गौरव पथ होते हुए बुधवारी बाजार से राम मंदिर होते हुए पुनः परशुराम चौक पहुंचेगी।

शर्मा न्यूज़ एजेंसी की ओर से समस्त विप्र बंधुओं को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जगह जगह शोभा यात्रा के स्वागत करने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विभिन्न समाज एवं समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा जलपान की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई। शोभायात्रा के स्वागत के मद्देनजर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं जो परशुराम जयंती को और भी भव्य रुप प्रदान कर रहे हैं।

आरके स्टोन क्रेशर जगदल्ली के संचालक पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं उनके समर्थकों के द्वारा किया जाएगा शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के बंधुओं का भव्य स्वागत
सफल आयोजन को लेकर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मेहनत के साथ कार्य संपादन में लगे हुए हैं। जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज के हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button