सक्ती जिला

कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिले के कर्मचारी अधिकारी 

कार्यालयों में कामकाज होगा प्रभावित

सक्ती- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई सक्ती के तत्वाधान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  एवं एसडीओपी तथा थाना प्रभारी  को विधिवत सूचना दी गई की प्रांतीय निकाय के आह्वान पर जिले के कर्मचारी अधिकारी कल 22 अगस्त  से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे । उल्लेखनीय है कि कर्मचारी एवं अधिकारियों की जायज मांगों पर कुठाराघात करते हुए मुख्यमंत्री ने मात्र 6% डी ए का ही घोषणा किए, इस घोषणा में सातवां वेतनमान के अनुरूप एचआर कि कहीं कोई उल्लेख नहीं है यह राज्य के कर्मचारी एवं अधिकारियों के मांगों के विपरीत एवं भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला है। इस घोषणा से कर्मचारी एवं अधिकारियों में शासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है । जिसके कारण जिले के कर्मचारी और अधिकारी बढ़-चढ़कर अनिश्चितकालीन आंदोलन के आवेदन पत्र भर रहे हैं। आवेदन पत्र भरने में कर्मचारियों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शक्ति के संरक्षक रमेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, भोला शंकर तिवारी, के.के. पटेल, जिला संयोजक राधे लाल भारद्वाज, तहसील संयोजक शक्ति राधेश्याम साहू, यू. आर. पटेल, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी, अविनाश सिंह राजपूत, लिपिक कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रवि बघेली, शिक्षक संघ अध्यक्ष हीरानंद साहू, छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष वाई.आर. एस. मांडलेकर, आर.एन. ध्रुव, सत्यनारायण राठौर, सी. आर. खुटे, गौरी शंकर चौधरी, सदानंद पटेल, एस.के. कुर्रे, अंकित शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, आकाश पांडे, दीपक राठौर, यू. आर. राठिया, रोशन पटेल, जी.आर. पिंपलापुरे, श्रीमती सविता उराव, शिशिर गुप्ता, शक्ति राज गुप्ता, रामगोपाल थवाईत इत्यादि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button