सक्ती जिला

सावधान! सक्ती में बिक रहे सड़े-गले और केमिकलयुक्त फल, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

सक्ती। भीषण गर्मी के इस मौसम में अगर आप भी बाजार से ठंडे-ठंडे तरबूज, रसीले आम या अंगूर खरीदकर खा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। चंद मुनाफे के लालच में कुछ फल विक्रेता सड़े-गले और केमिकलयुक्त फल बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लापरवाह दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए सक्ती जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है।

छत्तीसगढ़ नियंत्रक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर 27 मई से 29 मई तक तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान की शुरुआत की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने टेमर रोड से लेकर कचहरी चौक तक दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जब सक्ती के वीआईपी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच करने पहुंची, तो कई दुकानों में सड़े-गले फल ग्राहकों को बेचने की तैयारी में रखे मिले। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें जब्त किया। टेमर रोड स्थित बाबी फल भंडार से 9 किलोग्राम खराब और सड़े हुए आम जब्त किए गए। कचहरी चौक स्थित शगुन फल भंडार से 3 किलोग्राम सड़े-गले अंगूर जब्त कर मौके पर ही नष्ट किए गए। इसकी तरह मधु फल की दुकान (टेमर रोड) में तरबूजों की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उनका विधिवत नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़े फल बेचे तो कार्रवाई की जाएगी, दुकान होगी सील ^ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य और निखिलेश साहू के नेतृत्व में टीम लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने सभी फल भंडार को चेतावनी दी है कि वे दुकानों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्थिति में कृत्रिम रूप से पकाए गए या सड़े-गले फल पकाए पाए जाने पर दुकान सील करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button