सक्ती जिलासक्ती नगर

भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अध्यक्ष बनाए गए सुरेश कृपलानी, सुनील दरयानी को दी गई सचिव पद की जवाबदारी

सक्ती। भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला के अध्यक्ष बनाए गए हैं सुरेश कृपलानी वहीं सचिव पद की जवाबदारी सुनील दरयानी को दी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद सुरेश कृपलानी ने कहा कि भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा छत्तीसगढ़ के द्वारा जो जवाबदारी उन्हें दी गई है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे समाज कल्याण की दिशा में बेहतरीन कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश कृपलानी ने कहा कि सदस्यता विस्तार कर संगठन को आगे बढ़ने का कार्य किया जाएगा। सामाजिक बंधुओ ने सुरेश कृपलानी के जिला अध्यक्ष एवं सुनील दरयानी के सचिव बनने पर शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button