सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ 1 अक्टूबर को, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

सक्ती। जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अब सक्ती जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस सुविधा का शुभारंभ आगामी 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होगा। इसी उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय सक्ती में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन कर मरीजों को नई सुविधा समर्पित की जाएगी।

मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर सक्ती श्री अमृत विकास टोपनो करेंगे।

जिले के मरीजों को बड़ी राहत

अब तक डायलिसिस जैसी जटिल चिकित्सा सुविधा के लिए मरीजों को जांजगीर, रायगढ़, बिलासपुर अथवा अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। आर्थिक बोझ के साथ ही परिजनों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिले में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से न केवल मरीजों को उपचार में सहूलियत होगी, बल्कि समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर

डायलिसिस यूनिट की स्थापना से जिला चिकित्सालय सक्ती की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। यह सुविधा उन सभी मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगी, जो लंबे समय से गुर्दा रोग (किडनी डिजीज) से जूझ रहे हैं।

आयोजन स्थल

इसका उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सक्ती के तत्वावधान में होगा।

जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस सुविधा को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है और नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर जीवनदीप समिति के सदस्य भी मौजूद होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button