सक्ती नगर
सिंधी समाज के लिए नगर पालिका अध्यक्ष हेतु पहला आवेदन, भाजपा के टिकट के लिए सुरेश कृपलानी ने भरा दंभ, कहा पार्टी चेहरा बनाएगी तो दमदारी से लड़ेंगे

सक्ती। नगर की राजनीति में सुरेश कृपलानी कोई नया नाम नहीं है। व्यापार प्रकोष्ठ में अपनी सेवा दे चुके भाजपा नेता ने अब नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट की मांग की है. नगर सरकार में पहली दफा है. जब सिंधी समाज की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की गई हो. सुरेश कृपलानी ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अध्यक्ष के चुनाव में उतारती हैं तो वे पूरे दंभ के साथ चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को जीत दिलाएंगे। साथ ही नगर विकास को एक नई दिशा प्रदान करेंगे. अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी सिंधी समाज को नगर पालिका चुनाव में प्रतिनिधित्व देती है या किसी और को मौका मिलने जा रहा है!





