सक्ती जिलासक्ती नगर

अधिवक्ता संघ चुनाव सक्ती में मतगणना प्रारंभ, कुछ ही देर में होगा अध्यक्ष पद का फैसला, दिगंबर प्रसाद चौबे और श्यामलाल साहू के बीच कांटे की टक्कर, किसके सिर सजेगा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष का ताज इस पर टिकी सबकी निगाहें

सक्ती। अधिवक्ता संघ सक्ती के बहुप्रतीक्षित चुनाव की मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का माना जा रहा है। चुनावी मैदान में दिगंबर प्रसाद चौबे और श्यामलाल साहू के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। मतगणना स्थल पर अधिवक्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है तथा हर राउंड के बाद उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान अधिवक्ताओं के हित, संघ की एकता, अधिवक्ताओं के सम्मान और सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे। यही वजह है कि इस बार का चुनाव अधिवक्ता संघ के इतिहास में सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो गया है।


मतगणना शुरू होते ही समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी की नजर अब अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है कि आखिर अधिवक्ता संघ सक्ती के अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा। चुनाव परिणाम कुछ ही देर में घोषित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button