सक्ती जिला

नवतपा की भीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने बांटा गन्ना रस


सक्ती। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा नवतपा के प्रथम दिन पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच तहसील

परिसर में आम नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं राहगीरों के लिए गन्ना रस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने गन्ना रस ग्रहण कर संस्था की सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव ने कहा कि गन्ना रस शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और गर्मी के कारण होने वाली पानी की कमी को दूर करने में बेहद उपयोगी है। उन्होंने बताया कि गन्ना रस पेट की जलन, एसिडिटी एवं कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नवतपा एवं ज्येष्ठ मास के दौरान राहगीरों, जरूरतमंदों और पक्षियों को ठंडा पानी अथवा शीतल पेय पिलाना पुण्य का कार्य माना गया है। इसी भावना के साथ फाउंडेशन द्वारा यह सेवा कार्य किया गया।


यह आयोजन फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार गबेल, प्रवक्ता राजीव लोचन सिंह ठाकुर, महासचिव देवांगन, प्रदेश सदस्य भुरु अग्रवाल, सोशल मीडिया सदस्य देवाशीष पटेल, उकार यादव, प्रमोद अग्रवाल, अन्नपूर्णा राठौर, चन्द्र कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button