सक्ती जिलासक्ती नगर

क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कुंदन लाल खांडे ‘गुरुजी’ का निधन, शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार


सक्ती। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक कुंदन लाल खांडे ‘गुरुजी’ का आज शाम लगभग 4:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कुंदन लाल खांडे (स्टेशन पारा) अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवन एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने लंबे समय तक शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 28 मई को स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button