सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती जिले के बाल वैज्ञानिकों ने बिलासपुर जोन में लहराया परचम — 11 प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के लिए चयनित


सक्ती। एससीईआरटी रायपुर द्वारा संचालित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी / पश्चिम भारत विज्ञान मेला / विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता के अंतर्गत जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का सफल आयोजन बिलासपुर में किया गया। यह आयोजन दिनांक 29 से 30 अक्टूबर 2025 तक शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, बिलासपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री राकेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विज्ञान मेला जिला नोडल अधिकारी व्याख्याता श्रीमती छबि राठौर के नेतृत्व में सक्ती जिले के चारों विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल, विज्ञान क्लब, विज्ञान प्रश्नमंच, सहायक शिक्षण सामग्री एवं विज्ञान सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञान नोडल अधिकारी श्रीमती छबि राठौर ने बताया कि बिलासपुर जोन से सक्ती जिले के 11 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मेला हेतु किया गया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

जोन स्तरीय विज्ञान मेला में चयनित एवं पुरस्कृत प्रतिभागी-

सतत कृषि – शोएब अली, लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल, सक्ती — प्रथम स्थान

अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प – हर्षवर्धन सिंह, अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती — तृतीय स्थान

उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ – विशाखा राठौर, शा. उ. मा. वि. पोरथा — तृतीय स्थान

मनोरंजनात्मक गणितीय मॉडल – दीपांशी वर्मा, शा. हाय. स्कूल परसदा खुर्द — प्रथम स्थान

मनोरंजनात्मक गणितीय मॉडल – लीसा चंद्रा, सेजेस, जैजैपुर — द्वितीय स्थान

जल संरक्षण एवं प्रबंधन – साहिल यादव, शा. पूर्व मा. वि. झालरौंदा — प्रथम स्थान

टीम प्रोजेक्ट (जल संरक्षण) – कविता चंद्रा एवं अंशिका आदिले, शा. पूर्व मा. वि. झालरौंदा — द्वितीय स्थान

विज्ञान नाटिका – शिवांश बनर्जी( पिता देवाशीष बनर्जी) एवं समूह,अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती — प्रथम स्थान

विज्ञान प्रश्नमंच – यामिनी गबेल (अनुनय कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती) एवं गीतांजलि कुर्रे (शा. उ. मा. वि. पोता) — प्रथम स्थान

विज्ञान क्लब – शा. उ. मा. वि. पोरथा — प्रथम स्थान

शिक्षण सहायक सामग्री – संजीव कुमार सूर्यवंशी, शा. पूर्व मा. शाला नंदौर कला — तृतीय स्थान

इन सभी उपलब्धियों ने सक्ती जिले का मान और सम्मान बढ़ाया है।

मार्गदर्शक शिक्षकों की भूमिका सराहनीय-

इस सफलता के पीछे शिक्षकों का अथक परिश्रम, सतत सहयोग और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का योगदान रहा।
मार्गदर्शक शिक्षकों में —
करम सिंह सिदार, दशरथ पटेल, महेंद्र कुमार चंद्रा, कमलादेपी गबेल, दीपक मित्रा, जयश्री यादव, नर्मदा पटेल, रेवती रमण साहू, देवाशीष बनर्जी, कुमारी ज्योति दत्ता, श्रद्धा राठौर, अपर्णा बोस, निखिल साहू, तनिशा पटेल, हिमांशु देवांगन, गुलशन देवांगन, रामस्वरूप श्रीवास, छबि राठौर, संजीव सूर्यवंशी, अजमत शफुरा, शरद सिंह एवं निकहत करीम शामिल रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी का संदेश-

डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी,सक्ति) एवं श्री राकेश अग्रवाल (जिला सांख्यिकी अधिकारी) ने सभी चयनित विद्यार्थियों, विज्ञान मेला नोडल अधिकारी श्रीमती छबि राठौर तथा समस्त मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि —

“सक्ती जिले के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा, जिज्ञासा और नवाचार के माध्यम से जिले को गौरवान्वित किया है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”
—-/—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button