सक्ती जिला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर डभरा में मनाया गया विजयादशमी उत्सव, नगर में निकला भव्य पथ संचलन

अरुण निराला संवाददाता सक्ती/डभरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर डभरा में आज विजयादशमी उत्सव बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे भव्य पथ संचलन से हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकजुट होकर नगर के प्रमुख मार्गों से अनुशासित ढंग से गुजरे।
संचलन के दौरान नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने जलपान की व्यवस्था भी की।
पथ संचलन के उपरांत आयोजित सभा में संघ के वक्ताओं ने विजयादशमी पर्व के महत्व और संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, सेवा और समरसता का भाव फैलाना है।”




