सक्ती जिला

6 माह बाद भी खाते में नहीं चढ़ी ₹20,780 की बिजली बिल राशि, विभागीय लापरवाही से उपभोक्ता परेशान

फगुरम। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए ग्राम सपिया निवासी कबीर महंत ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा जमा की गई बिजली बिल की राशि छह माह बीत जाने के बाद भी विभागीय रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई है। इससे उन्हें अनावश्यक मानसिक एवं आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबीर महंत ने 24 दिसंबर 2025 को विद्युत सब-स्टेशन फगुरम में ₹20,780 का बिजली बिल विधिवत जमा किया था। भुगतान की रसीद उनके पास उपलब्ध है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उक्त राशि आज तक उनके बिजली खाते में समायोजित नहीं की गई है। उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, किंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पीड़ित उपभोक्ता ने संबंधित विभाग को लिखित आवेदन सौंपकर भुगतान की जांच कराने तथा जमा राशि को शीघ्र विद्युत खाते में समायोजित करने की मांग की है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो यह विभागीय लापरवाही और कार्यप्रणाली की गंभीर खामी को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं से न गुजरना पड़े।

अब सभी की निगाहें विद्युत विभाग के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले का निराकरण कब तक करते हैं।
“रसीद हाथ में, फिर भी खाते में नहीं पहुंची राशि; 6 माह से न्याय की आस में भटक रहा उपभोक्ता”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button