क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती में ‘फरार का फाइनल’ — 27 साल से फरार देवलाल आखिर दबोचा गया

सक्ती, 17 नवम्बर 2025। थाना सक्ती पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए पिछले 27 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी देवलाल सिदार पिता छोटकन सिदार, निवासी बाजार पारा सक्ती, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। लंबे समय से न्यायालय में लंबित प्रकरणों में उसकी तलाश जारी थी, लेकिन वह लगातार फरारी काट रहा था।

देवलाल सिदार के विरुद्ध—

अपराध क्रमांक 125/1993 धारा 324, 34 भादवि

अपराध क्रमांक 118/1997 धारा 294, 506, 451, 323, 324, 34 भादवि
—के तहत स्थाई वारंट जारी था।

नशा मुक्ति अभियान के दौरान मिली सफलता

जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार जन चौपाल, ग्राम विश्वास यात्रा एवं वारंटियों की खोजबीन चल रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों—

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री हरीश यादव (रापुसे)
—के निर्देशों पर थाना सक्ती पुलिस विशेष अभियान चला रही थी।

इसी अभियान के तहत आज 17 नवम्बर को वर्षों से फरार देवलाल सिदार का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया और माननीय जेएमएफसी न्यायालय सक्ती में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में—

निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती

सउनि एंथोनी एक्का

आरक्षक पवन शुक्ला

तथा थाना सक्ती स्टाफ

की विशेष भूमिका रही।

सक्ती पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों से जिले में कानून-व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान को बड़ी मजबूती मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button