क्राइमसक्ती जिला

घर के बाहर खड़े वाहन नहीं है सुरक्षित, सक्ती में हो रही इस प्रकार की घटना

सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज

सक्ती । इन दिनों नगर में बैट्री चोर गिरोह सक्रिय है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से बैट्री पार कर दी जा रही है। ऐसी ही कुछ घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में नगर के नरेश कुकरेजा ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी संतोषी टाकिज मोहल्ला मे बाबा एजेंसी के नाम से दूकान है। रात्रि करीब 08.30 बजे अपने घर के सामने मे टाटा एस, टाटा जीप एक्सल जिसमे एमरान कंपनी की बैट्री लगी हुई थी। तथा उसमे कोल्ड्रींग जुस लोड था। रात्रि 10.30 बजे खाना खाकर सो गया था सुबह करीब 10.00 बजे गाडी को स्टार्ट करके देखा तो दोनो गाडियो मे लगा बैट्री एवं 10 पेटी कोल्ड्रींग जुमला कीमती 20000 रूपये का नही था। तब मेरे द्वारा घर के दुकान मे लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा को चेक करने पर एक व्यक्ति द्वारा दोनो वाहनो मे लगे बैट्री को चोरी करके ले जाते दिखाई दे रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस तरह की घटना से नागरिकों को सतर्क रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button