सक्ती जिला

एसपी ने दशहरे पर सक्ती थाने में की शस्त्र पूजा, पुलिस अधिकारियों ने की जनता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त

– कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पूजा अर्चना भी हुई

सक्ती। विजयादशमी के अवसर पर स्थानीय पुलिस थाना में शस्त्र पूजन किया गया। दशहरा के मौके पर बुधवार को सुबह पुलिस थाना में भक्तिमय माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अंजली गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तस्लीम आरिफ, थाना प्रभारी कमल किशोर महतो, सूबेदार सिद्धार्थ शुक्ला, उप निरीक्षक ललित चंद्रा समेत सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए थे। मंत्रोच्चार के साथ सुबह 11:00 बजे देवी आराधना शुरू हुई। इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र-शस्त्र एकत्र किए गए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की पूजा अर्चना भी हुई।

अक्षत पुष्प चढ़ाकर सभी की पूजा की गई। दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा है। सक्ती जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों ने सक्ती थाने में शस्त्रों का विधि विधान से पूजन किया। शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई। साथ ही इस दौरान किसी निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया गया।

रक्षा सूत्र बंधवाते हुए पुलिस अधिकारी

शस्त्र पूजन के बाद जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। पुलिस अधीक्षक एम आर अहिरे सहित समस्त अधिकारियों ने जिले वासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर थाने के उप निरीक्षक ,सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक मौजूद रहे।

शस्त्र पूजा करते हुए पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सक्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button