सक्ती जिला

क्रूरता की सारी हदें पार, गाय ने दूध नहीं दिया तो कर दी पीट-पीट कर हत्या, मुकदमा कायम होते ही आरोपी हुआ फरार

क्रूरता की सारी हदें पार, गाय ने दूध नहीं दिया तो कर दी पीट-पीट कर हत्या, मुकदमा कायम होते ही आरोपी हुआ फरार

– ग्राम बासीन की घटना 

सक्ती। ग्राम पंचायत बासीन के आश्रित गाँव खैरा मे एक व्यक्ति ने अपनी गाय को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला | मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम कि है जब गोपाल जायसवाल, पिता -भूखन जायसवाल, उम्र 47 वर्ष ने शाम को अपने पालतू गाय से दूध निकालना चाहा लेकिन गाय से दूध नहीं निकलने के कारण उसे गुस्सा आ गया और गाली गलौच करते हुए उसने अपने पालतू गाय को बड़ी बेरेहमी से डंडे से पिट -पीटकर मार डाला. इस घटना को होते हुए गाँव के ही एक युवक ने देखा और तुरंत अपने नजदीकी थाना नगरदा को सूचित किया | सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जी एस राजपूत अपने स्टाप के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, मुआयना करने पर गाय मृत अवस्था मे पायी गयी | पुलिस के आने कि भनक लगते ही आरोपी गोपाल जायसवाल मौके पर फरार हो गया. शनिवार को पुलिस ने पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया जिसमे गाय कि लिवर फटने एवं पसली कि हड्डी टूटने से मौत हुई है. पुलिस ने पशुअधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी कि तलाश की जा रही है

आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button