छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ—जिला स्तरीय पेंशनर मिलन समारोह सम्पन्न

सक्ती, 18 नवम्बर 2025।
आज जिला सक्ती स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दोपहर 2 बजे से छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ (पंजीयन क्र. 1881) का जिला स्तरीय पेंशनर मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सक्ती जिले की सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष डॉ. डी.पी. मनहर ने की तथा महामंत्री श्री रतनलाल कैवर्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं संरक्षण श्री समेलाल बरेठ एवं श्री पतिराम साहू के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।
✦ जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन
विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात सक्ती जिला इकाई का गठन निम्नानुसार किया गया—
जिला अध्यक्ष – श्री रोहित कुमार चन्द्रा
सचिव – श्री दशरथ राम कैवर्त
कोषाध्यक्ष – श्री जयसिंह गवेल
कार्यवाहक अध्यक्ष – श्री साहेब लाल पटेल
इसके साथ ही हसौद तहसील इकाई का भी गठन सर्वसम्मति से किया गया।
✦ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर सहभागी
समारोह में रायगढ़ जिला से आए श्री शंकरलाल सोनी, खरसिया जिला अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गवेल, एवं संरक्षकगण श्री समेलाल बरेठ, हीरामणी वर्मा, विनय चौबे, नवलकिशोर देवांगन, पूरन लाल सोनी, राधेलाल यादव, कन्हैयालाल यादव, रम्हैयालाल यादव, देवीसिंह यादव, शिवदयाल सिदार, तीजराम साहू, श्यामलाल साहू, के.पी. भारती, भागीरथी देवांगन, आर.पी. राठौर, के.सी. देवांगन, जी.आर. साहू सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
सक्ती, जैजेपुर, मालखरौदा एवं डभरा तहसील से भी बड़ी संख्या में पेंशनर साथी शामिल हुए।
✦ “एक मांग, एक मंच” हेतु हस्ताक्षर अभियान
सभी पेंशनरों द्वारा एक मांग, एक मंच के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसकी जानकारी प्रांताध्यक्ष महोदय को औपचारिक रूप से प्रेषित की गई।
बैठक का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ किया गया।




