सक्ती जिला

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण- अर्जुन राठौर

सक्ती। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल की उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई गिरफ्तारी पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित स्तरहीनता का एक नया नमूना बताया।

अर्जुन राठौर ने कहा चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। यह साबित करता है कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्ष को डराने-दबाने की रणनीति पर चल रही है। क्या भ्रष्टाचार केवल विपक्षी दलों के नेताओं तक सीमित है? जब भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं, तो उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई क्यों नहीं होती?

उन्होंने कहा नेताओं के परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध लेना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। यह कार्रवाई न्यायसंगत नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।

राठौर ने यह भी सवाल उठाया कि क्या ईडी की छापेमारी और गिरफ्तारियों का समय हमेशा विपक्षी नेताओं के जन्मदिन या महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं से ही मेल खाता है ? यह साफ तौर पर दिखाता है कि यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव का हिस्सा है।उन्होंने कहा हम ईडी की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद किया जाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, न कि चुनिंदा राजनीतिक विरोधियों को टारगेट करने का हथियार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button