Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ सक्ती चुनाव में कई पदों पर मुकाबला रोचक, कुछ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

सक्ती। जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनावी मैदान में विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला रोचक हो गया है, वहीं कुछ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दिगम्बर प्रसाद चौबे, चितरंजन पटेल , सत्यवान खर्रा एवं श्यामलाल साहू शामिल हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष सामान्य पद के लिए अश्वनी राठौर, प्यारेलाल पटेल एवं विजय कुमार मौर्य के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष महिला पद पर सुश्री अन्नपूर्णा राठौर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। सचिव सामान्य पद हेतु दिनेश कुमार राठौर, नरेंद्र प्रसाद पटेल, सत्येन्द्रनाथ सोनी एवं सुरित चन्द्रा चुनावी मैदान में हैं। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए अरविंद कुमार भारद्वाज तथा खगेश्वर प्रसाद चौबे आमने-सामने होंगे। कोषाध्यक्ष महिला आरक्षित पद पर कुमारी अंजना कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वहीं ग्रंथपाल पद पर दिनेश कुमार जायसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। सह सचिव पद के लिए चन्द्रकुमार भारद्वाज, फलीत राम लहरे एवं साखीगोपाल दुबे के बीच चुनाव होगा। कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के तीन पदों के लिए मोहम्मद अलीम खान, राहुल स्वर्णकार, संतोष कुमार यादव एवं विरेंद्र कुमार उपाध्याय मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद पर श्रीमती शिल्पा गर्ग निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और आगामी मतदान को लेकर रणनीतियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद से प्राप्त हुई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी की भूमिका अर्जुन सिंह राठौर एवं मनोज अग्रवाल निभा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button