सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती को बड़ी रेल सौगात: गोंडवाना एक्सप्रेस का स्थायी स्टॉपेज आज से शुरू, शाम 4 बजे सांसद कमलेश जांगड़े व भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल दिखाएंगे हरी झंडी

सक्ती। सक्ती शहर और जिलेवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए गोंडवाना एक्सप्रेस का सक्ती रेलवे स्टेशन पर स्थायी स्टॉपेज आज से प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर आज 23 जनवरी को शाम 4 बजे सक्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर–01 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें ट्रेन के आगमन समय 4.56 बजे क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गोंडवाना एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
यह उपलब्धि सक्ती जिले के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। जांजगीर–चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े की पहल और सतत प्रयासों से सक्ती को यह रेल सुविधा मिली है, जिससे अब जिलेवासियों को रायपुर, नागपुर सहित अन्य बड़े शहरों से सीधा और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा। स्टॉपेज की स्वीकृति के बाद से ही पूरे सक्ती जिले में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत ने सक्ती जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों और वर्षों पुरानी मांग के पूर्ण होने का साक्षी बनें। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गवेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रोपदी चंद्रा, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा सक्ती जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button