सक्ती जिला

विडंबना: सक्ती की प्रथम कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने दिखाई थी तत्परता, अब सड़क निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में, आगामी चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं ठाकुरमुड़ा सक्ती के निवासी

सक्ती- सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ न होने के कारण चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी कलेक्टर को ज्ञापन देकर की गई है। सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से क्षुब्ध वार्डवासियों को यह निर्णय लेना पड़ा है। इसका असर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिल सकता है। ज्ञात हो कि वार्ड क्र. 03 के आश्रित मोहल्ला ठाकुरमुडा सक्ती के निवासी हैं। जहां पर 15-20 घर निवासरत है। उक्त मोहल्ला में 100 प्रतिशत उरांव आदिवासी समुदाय के लोग रहकर जीवनयापन कर रहे है। ज्ञात हो कि वार्ड क्र. 03 के आश्रित मोहल्ला ठाकुरमुडा सक्ती में सड़क न होने के कारण बच्चो के स्कूल जाने बड़े बुजुर्ग को अस्पताल जाने एवं वार्ड के समस्त वार्डवासी द्वारा आवागमन में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर का स्थानांतरण हुआ और लटक गया निर्माण कार्य-

इस समस्या को देखते हुए आपके कार्यालय में सड़क निर्माण हेतु पिछले साल आवेदन दिया गया था, जिस पर पूर्व में पदस्थ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने कार्यवाही किये थे। जिस पर सड़क निर्माण कार्य के लिए जगह पर चिन्हांकित किया गया था लेकिन कार्य प्रारंभ करने के पूर्व ही उनका स्थानांतरण हो गया और सड़क निर्माण कार्य के लिए किसी भी अधिकारी द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उसके उपरांत एक बार और आवेदन आपके सज्ञान में दिया गया है जिस पर भी कोई कार्य प्रारंभ नही हो पाया है और यदि अतिशीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाता तो बच्चों के स्कूल जाने कि समस्या आमजनों कि आवागमन कि समस्या बनी रहेगी।

आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी-

इस कारण इस समस्या को देखते हुए समस्त वार्ड वासियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक सड़क निर्माण कार्य नही होता अगले आने वाले समस्त चुनावों में किसी भी वार्डवासियो द्वारा वोट नहीं डालने एवं चुनाव बहिस्कार करने का निर्णय लिया गया है। वार्डवासियों ने मांग की है कि संज्ञान में लेते हुए उक्त सड़क निर्माण का कार्य से सम्बंधित अधिकारियो को सूचित करते हुए सड़क निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button