विश्व आदिवासी दिवस मनाने सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न

सक्ती– गोंड़वाना सामुदायिक भवन कंचनपुर में सर्व आदिवासी समाज की बैठक का आयोजन 17 जुलाई को किया गया। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें तय किया गया कि आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन जो राष्ट्रीय स्तर पर होना है उसे बिलासपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सभी उपस्थित जनों ने सहमति व्यक्त की और जोर शोर से आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। बैठक में आदिवासी एकता की बात कहते हुए जागेश्वर सिह राज ने कहा कि सभी को मिलकर समाज को आगे लेकर जाना है।

विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बढ चढ का हिस्सा लेना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीएल सिदार ने की और विश्वस आदिवासी दिवस कोमनाए जाने को लेकर सभी उपस्थित जनों के विचार जाने। बैठक में भागवत सिंह, खोलधर मरावी, इंद्रमन प्रसाद, घासीराम, सीता राम मरावी, पहार सिंह, लीला धर, बी एल जगत, अनिल मरकाम, श्रीमती विद्या सिदार, वीर शैलेन्द्र देव सिंह, प्रभात, भास्कर सिंह मरकाम, सतीश, पुष्पेंद्र मरावी, अमर सिंह, हितेश, भोलाशंकर मरावी, नटवर लाल गोंड़, राम सिंह, चक्रधर सिंह, हरी सिंह, मोतीलााल, चीनीलाल, घसियाराम, पुष्पेंद्र राम, पुष्पेन्द्र नेताम, रामलाल सिदार, गनपत, रामप्रसाद, समुंद सिदार, लाभो सिंह, राम प्यारे, सत्यप्रकाश, ताराचंद, कुशवाराम, महादेव, कीर्तन, बिंटू, विजय, बजरंग सिदार सहित आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।





