नगर साहू संघ की कमान अब योगेश साहू के हाथ—सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर समाज ने जताया पूरा भरोसा

सक्ती। नगर साहू संघ सक्ती परिक्षेत्र का चुनाव राधा कृष्ण मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में योगेश साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। समाज के सभी वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने एकमत होकर उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।
नई कार्यकारिणी में राम अवतार साहू उपाध्यक्ष, राजेंद्र साहू संगठन सचिव, श्रीमती ललिता साहू महिला उपाध्यक्ष तथा श्रीमती कविता साहू महिला संगठन सचिव भी निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर नगर के चारों इकाइयों से चुने गए प्रतिनिधि तथा परिक्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी प्रकाश साहू (तहसील अध्यक्ष) ने किया। उनके साथ नेत्र साहू तहसील सचिव, रूपनारायण साहू (बम्हनीडीह अध्यक्ष), जिला महामंत्री सुखचरण साहू, वरिष्ठ सदस्य चेक राम साहू, डोड़की परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र साहू, एवं रगजा के मेम साहू उपस्थित रहे। यह पूरा चुनाव प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।
इससे पूर्व नगर की ग्रामीण इकाइयों का चुनाव भी संपन्न हो चुका है।
अखराभांठा इकाई से—
नरेश साहू अध्यक्ष, परमानंद साहू, टोरेंद्र साहू, श्रीमती शमिता साहू एवं श्रीमती ममता साहू का चयन किया गया।
बुधवारी बाजार इकाई से—
गौरीशंकर साहू अध्यक्ष, परमेश्वर साहू (CSEB), पुरुषोत्तम साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं श्रीमती राजकुमारी साहू चयनित हुए।
झूलकदम इकाई से—
हीरानंद साहू अध्यक्ष, परमेश्वर साहू, दिनेश साहू, श्रीमती ललिता साहू एवं श्रीमती आरती साहू का चयन किया गया।
सोंठी इकाई से—
राम अवतार साहू अध्यक्ष, राजेंद्र साहू, श्यामअवतार साहू, श्रीमती बिनेश्वरी साहू एवं श्रीमती ललिता साहू को चुना गया।
परिक्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी—
श्री चेतन साहू (अध्यक्ष), डोरी लाल साहू (उपाध्यक्ष), भगत राम साहू (सचिव), घनश्याम साहू (कोषाध्यक्ष), गिरिजा शंकर साहू (अंकेक्षक), श्रीमती भगवती साहू (महिला उपाध्यक्ष) एवं धीरज साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद योगेश साहू ने कहा कि
“मैं नगर के समस्त सदस्यों के विश्वास को अपना दायित्व मानकर पूरी निष्ठा से समाजहित में कार्य करूंगा। संगठन सभी का है, और सभी के सहयोग से ही हम साहू समाज को मजबूत दिशा दे पाएंगे।”
नई कार्यकारिणी के गठन पर जिला अध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू, जिला सचिव डॉ. पूरन साहू, महामंत्री सुखचरण साहू, उपाध्यक्ष गोरेलाल साहू, संरक्षक पतीराम साहू सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित टीम को हार्दिक बधाई दी।
सर्वसम्मति और एकजुटता के साथ सम्पन्न यह चुनाव नगर साहू समाज की मजबूती और संगठन शक्ति का संदेश दे रहा है।




