सक्ती जिला

महिलाओं और युवाओं में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा को मिला जबरदस्त समर्थन, मनहरण राठौर ने कहा – क्षेत्र में बही है विकास की गंगा

  • हाथ जोड़ो पदयात्रा पहुंची
    बोकरामुड़ा

सक्ती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि एवं हाथ जोड़ो पदयात्रा के सक्ती ब्लॉक प्रभारी मनहरण राठौर के नेतृत्व में निकली। रविवार को बोकरा मुड़ा, मानिकपुर, गुढ़वा में पदयात्रा निकाली गई। आप जहां पर यात्रा के माध्यम से गांव गांव के लोगों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर निकली पदयात्रा में ग्रामीण जनों को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं की सफलता तथा उनसे लाभान्वित हुए लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही।

महत्वाकांक्षी योजनाओं की सफलता तथा उनसे लाभान्वित हुए लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही

क्षेत्र में किस प्रकार विकास की गंगा बही है उससे अवगत कराया जा रहा है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मनहरण राठौर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। सक्ती की जनता की अब प्रशासन से दूरी कम हो गई है और जिले का दर्जा दिया गया है। अब इससे क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर रहेगा। हाथ जोड़ पदयात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। तुर्री धाम से निकलने वाली इस पदयात्रा में क्षेत्र के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शामिल होकर पदयात्रा को वृहद रूप दे दिया है। इस पदयात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

महिलाएं, बुजुर्ग, युवा सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button