सक्ती जिला

बाराद्वार में PWD सड़क-नाली निर्माण मे भ्रष्टाचार: मुरूम की जगह मिट्टी उपयोग करने, घटिया निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप; पुल पर रेलिंग नहीं, नाली निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल; जांच की मांग तेज

सक्ती। जिले के बाराद्वार नगर के जैजैपुर चौक से डूमरपारा तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, बावजूद इसके संबंधित विभागीय अधिकारी और इंजीनियर कार्रवाई करने के बजाय मौन धारण किए हुए हैं। आरोप है कि ठेकेदार को विभागीय संरक्षण मिलने के कारण निर्माण कार्य तेजी से पूर्णता की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button