छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर

नवमतदाताओं से संपर्क करके कर रहे अभिनंदन, गौतम शर्मा ने 100 मतदाताओं से संपर्क किया

सक्ती। विधानसभा में इन दिनों नए मतदाताओं से संपर्क करने का अभियान वृहद स्तर पर चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के अध्यक्ष गौतम शर्मा ने मंगलवार को ऐसे नए मतदाताओं से संपर्क किया जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग इस विधानसभा चुनाव में करने जा रहे हैं।

गौतम शर्मा ने मंगलवार को ऐसे नए मतदाताओं से संपर्क किया

नव मतदाता से सबसे पहले संपर्क कर उन्हें अभिनंदन पत्र दिया जा रहा है साथ ही उन्हें देश में चलने वाली मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा राज्य सरकार में किस प्रकार भूपेश बघेल लोगों को छलने का काम कर रही है इससे अवगत कराया जा रहा है।

नव मतदाता से सबसे पहले संपर्क कर उन्हें अभिनंदन पत्र दिया जा रहा है

गौतम शर्मा ने बताया कि उनके साथ मंडल महामंत्री सोमेश सोनी तथा अभिषेक गवेल भी मौजूद रहे। गौतम शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा के एक-एक मंडल अध्यक्ष जिले का एक-एक पदाधिकारी और एक-एक कार्यकारिणी सदस्य जल्द से जल्द अपने नव मतदाताओं से संपर्क कर अपना दायित्व को पूरा करने जा रहे हैं। जिले में निवासरत प्रदेश के पदाधिकारी अगर अपनी सक्रियता अपने विधानसभा में रुचि लेकर बढ़ाएं तो हम सभी को मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता।

जल्द से जल्द अपने नव मतदाताओं से संपर्क कर अपना दायित्व को पूरा करने जा रहे हैं

विधानसभा प्रभारी करेंगे समीक्षा –

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री तथा सक्ती जिला के प्रभारी प्रखर मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में जिले से संबंधित चंद्रपुर विधानसभा जैजैपुर विधानसभा और सक्ती विधानसभा में कितने प्रदेश के पदाधिकारी या कार्यकारिणी सदस्य जिले के पदाधिकारियों जिला कार्यकारिणी सदस्यों मंडल

अध्यक्ष महामंत्री होने व्यक्तिगत संपर्क किए हैं इसकी जानकारी ली जाएगी साथ ही आने वाली 3 अगस्त को सक्ती में और 4 तारीख को चंद्रपुर विधानसभा में उपस्थित रहकर समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button