क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिला

क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम तीन गुना करने का झांसा, ग्रामीणों से ठगे लाखों, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

  • बलरामपुर से हुई है गिरफ्तारी, फगुरम चौकी का मामला

सक्ती- क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के नाम पर रकम को तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। मामला सक्ती जिले के फगुरम चौकी का है। पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चौकी फगुरम थाना डभरा के अपराध कमांक 211/2024 धारा 420 के प्रार्थी किर्तन सिंह मरावी पिता वरूण सिंह मरावी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम झर्रा द्वारा दिनांक 20.05 2024 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ब्लाक चौन डी सेन्ट्रलाईज (युबीसी इंटरनेशनल) के नाम से नेटवर्क बनाकर जय कुमार वैष्णव पिता भागीरथी वैष्णव निवासी ग्राम बड़कीमहरी थाना व जिला बलरामपुर छग के द्वारा बैंक एव फोन पे के माध्यम से उसका लगभग 1 लाख 45 हजार रूपये एवं नगदी रकम लगभग एक लाख रूपये तथा अन्य लोगो को रकम तीन गुना करने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर जमा करवाया गया है।

एक साल बीतने पर जब नहीं मिली कोई रकम, तब जाना कि हो गए हैं ठगी का शिकार-

आरोपी जय कुमार वैष्णव के द्वारा लगभग 01 साल बीत जाने के बाद भी आज पर्यन्त तक कोई भी राशि वापस नहीं की गई है। जिससे प्रार्थी को महसुस हुआ कि वे सभी लोग ठगी के शिकार हो गये है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी, सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल बलरामपुर रवाना किया गया। टीम आरोपी का पतासाजी करने उसके सकुनत ग्राम बड़की महरी पीपरपारा बलरामपुर जिला बलरामपुर मे पहुंचने पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे टीम के द्वारा घेराबंदी कर बड़ी मुश्किल से पकड़कर की गई।

क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम तीन गुना करने का देता था झांसा-

प्रारंभिक पूछताछ में घटना कारित करना स्वीकार करते हुए आरोपी ने बताया कि वह प्रार्थी एवं अन्य लोगों से पैसों को डालर में बदलकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करता है। आरोपी को चौकी लाकर जब गंभीरता से पूछताछ की गई तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोबाइल तथा रकम 65 हजार रूपये बरामद किया गया। 23 मई 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button